शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ऑफ़ेण्डेड

 

                                 ऑफ़ेण्डेड


कुरियरवाले ने नाम पूछ लिया 

है सामान

देने के पहले


और महसूस किया

मैंने 


ऑ फ़ेण् डेड


कम्पाउण्डर ने पर्ची माॅंगी

डाॅक्टर के केबिन

के बाहर


बदले भाव 

मेरे चेहरे के

मैं


ऑ फ़ेण् डेड


साहब से मिलना है लेकिन

चपरासी ने 

काम पूछ के

बैठा दिया प्रतीक्षा में


बेचैन आत्मा

बैठा रहा मैं


ऑ फ़ेण् डेड


पूछ लिया है हर‌ डिटेल

हर जानकारी ले ली

कौन,कहाॅं,कैसे,कितना

कब, ढब यानी सब


पूछ नहीं पाता है मक़्सद 

कि नीयत पे उसकी 

शक ना हो

दोस्त मेरा डरता है मुझसे 

ना हो जाऊँ 

मैं


ऑ फ़ेण् डेड


शौहर बीवी से

बीवी शौहर से

पिता पुत्र से

पुत्र पिता से

भाई भाई से

मित्र मित्र से

हर कोई यानी

हर किसी से

है बैठा तैयार

होने को


ऑ फ़ेण् डेड !!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें