जन्तर है वो बचपन
जन्तर है वो बचपन
ये शाम की परछाइयाँ
उनमें अपना जीवन
बचपन बचपन
बचपन बचपन
जीने का ईंधन
छोटा-बड़ा बरामदा
छोटा-बड़ा आँगन कभी
छोटा न हुआ, पर मन
चैनो-सुकूँ बेफ़िक्री सब
अपने थे वे बेगाने कब
थी मन में कहाँ उलझन
वो क्षितिज तक देखना
वो भागना वो दौड़ना
फिर बैठ जाता मन
चिड़ियों का चहकना-बोलना
अपना भी इत-उत डोलना
हो दूर सारी थकन
अच्छे-बुरे से हैं परे
छोटे-बड़े एक-से खड़े
ना कुछ भी रहे बन्धन
उम्र के इस दौर में
इस ज़िन्दगी की दौड़ में
थामे रहे बचपन
बात में बेबात में
उस ज़िन्दगी की याद में
लगता है कितना मन
यादों में भी आ जाए जब
आज़ाद हम हो जाएँ तब
जन्तर है वो बचपन। १७.११.२०२६
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें