शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

तुमाई कसम !


चित्र : इंटरनेट से साभार


 तुमाई कसम !


जैसे यह पृथ्वी दो ध्रुवों वाली

फैन्स की दुनिया दो‌-ध्रुवी थी

सबातीनी के दीवानों,या 

फ़िदा-ए-स्टेफ़ी ग्राफ़ की


जाने कितनी‌ ऋतुएँ आईं-गईं

कितने मौसम बदले

मरहले

वही‌ रहे, वही रहे

सर-ब-सर


दिलों में‌ वही बसर अब तक

दिलों पर वही असर

न‌ रत्ती कम 


तुमाई कसम !!

1 टिप्पणी: