रविवार, 29 जुलाई 2018




चमकीं आँखें
दमका चेहरा
सद्य-स्वेद-स्नात्
सौंदर्य
सौम्य,सौम्य,सौम्य

विनीत हास
फैला प्रकाश
दीपित हुआ
पदक
तुमने छुआ !

तुम चलीं
चलकर आईं
और गले लगाईं
विजेता को
विजित कौन हुआ ?

कोटि-कोटि साधुवाद
सहस्रकोटि आशीर्वाद
मौन
मुखर हुआ !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कवि की क्लास

  कवि की क्लास [ एक सर्वथा काल्पनिक घटना से प्रेरित ]         ( एक)  हरेक  माल   सात  सौ  पचास वे  कवि   बनाते   खासमखास कवि बनो, छपाओ,  बँट...