शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

द्वारा / विविध भारती

 द्वारा / विविध भारती 



आवाज़ की

दुनिया के

दो दीवाने

जिनकी आवाज़ के

हैं दीवाने कितने

न जाने

 

ये

शोरोगुल

भागमभाग

गलाकाट की दुनिया

दस बजे रात के

जैसे, ख़ासकर,

स्थिर हो जाती है

सफ़े खुल जाते हैं

ज़िन्दगी के...

 

खिल उठती हैं

हसरतें कितनी

जाग उठते हैं

फ़साने कितने

न जाने

 

गो

सामने नहीं

न आसपास

मगर

समाई है

ज़िन्दगी में छाई है

उपस्थिति

जैसे

जल उठे

अगरबत्ती कहीं

किसी मोड़ पर

महक उठे

रात की रानी जैसे !

 

एक सखी - एक दोस्त

कितनों के लिए

माने कितने

न जाने !   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कवि की क्लास

  कवि की क्लास [ एक सर्वथा काल्पनिक घटना से प्रेरित ]         ( एक)  हरेक  माल   सात  सौ  पचास वे  कवि   बनाते   खासमखास कवि बनो, छपाओ,  बँट...